कोविड मरीजों से संबाद हेतु जिला चिकित्सालय में हैल्प डेस्क प्रारंभ

मुरैना
मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला चिकित्सालय मुरैना में मरीजों की मदद हेतु हेल्प-डेस्क संवाद सेतु प्रारम्भ किया गया है। जिसका उद्देश्य जो मरीज कोविड वार्ड आईसीयू में भर्ती है, उनके परिजनों से वीडियो कॉलिंग के बात कराई जाएगी। जिससे परिजन परेशान न हो और अपने मरीज से बात कर राहत महसूस कर सके । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.डी. शर्मा ने परिजनों के लिए यह सुविधा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चालू रहेगी। कोविड मरीज से कोई भी परिजन यहां आकर अपने मरीज से वीडियो कॉलिंग से बात कर सकता है।

यह स्थान जिला चिकित्सालय में प्रवेश करते है ही कैंटीन व वेक्सीनेशन कक्ष के बगल से संचालित हैं। डॉ संजय शर्मा इस हेल्प डेस्क के नोडल ऑफीसर है । उन्होंने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि जिन मरीजों के पास मोबाइल नही है उनसे वहां उपस्थित नर्सिंग स्टाफ के मोबाइल से वीडियो कॉलिंग कराकर बात कराई जा सके। जिससे उन्हें संतुष्टि प्राप्त हो सके । इस सेवा का सभी मरीज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लाभ उठा सकते है।

 पांच परामर्शदाताओं श्रीमती शिल्पी गुप्ता,श्रीमती दीप कौशल, श्री जय तिवारी, श्री आर.एस. ठाकुर एवं श्री दीपू की ड्यूटी लगाई गई ळे और साथ ही अरविंद वार्ड बॉय पूरे समय उपस्थित रहेंगे। आमजन सभी से निवेदन है कि इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठावें । इस सेवा का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कष्ट करें।
इस शुभ अवसर पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए. डी. शर्मा जी के साथ डी.पी.एम. श्री एस.पी.श्रीवास्तव, डॉ, पद्मेश उपाध्याय,  डॉ अजय गोयल ,एवं सिविल सर्जन डॉ. ए. के.गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *