चरामेति संजीवनी सेवा रायपुर, बिलासपुर व कोरबा को समर्पित

बिलासपुर
चरामेति फाउंडेशन द्वारा रायपुर के अतिरिक्त बिलासपुर एवं कोरबा में भी संजीवनी सेवा शुरू हो गई है और इसकी शुरूआत भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक बृजमोहन अग्रवाल के हाथों हुआ। संस्था ने यह एम्बुलेंस दानदाताओं व संस्था के सदस्यों के सहयोग से लोन के माध्यम से लिया हैं। आम नागरिक राजेंद्र ओझा 9300001510 व प्रशांत महतो 9300008540 पर संपर्क कर एम्बुलेंस की सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए आम नागरिक डीजल व एम्बुलेंस चालक को अपनी सुविधा अनुसार सहयोग राशि दे सकते हैं।

संस्था के प्रशांत महतो एवं राजेन्द्र ओझा ने बताया कि रायपुर में एम्बुलेंस का किराया अनावश्यक रूप से बहुत ज्यादा लिए जाने को ध्यान में रखते हुए सस्ती एवं सुलभ एम्बुलेंस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था ने दानदाताओं व उनके सदस्यों ने जो बन बड़ा उनका एकत्र किए और रायपुर के अलावा बिलासपुर व कोरबा के लिए एक-एक एम्बुलेंस लोन के माध्यम से लेकर आम जनता के लिए समर्पित कर दिया। तीनों जिले के लिए समर्पित एम्बुलेंस का भाजपा के वरिष्ठ नेता व दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निवास से रवाना किया।

जन समर्पण कार्यक्रम में प्रशांत महतो, सुधीर शर्मा,मती रेखा शर्मा, राजेन्द्र ओझा, डॉ. मृणालिका ओझा, चतर सिंह सलूजा, प्रेम प्रकाश साहू, विवेक साहू, नितिन जैन, अनुराग झा, मौसम झा, सुरेश ठाकुर, ह्रषीक ओझा, विनय शर्मा, मनीष जैन, धनश्याम सराठे,मती नीरू बेन किरण भाई त्रिवेदी, राज अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पंकज गुप्ता (सिंगापुर),मती सुभाषिनी जतिन्दर भनोट (नोएडा), हेमंत गोहिल, किर्ती भाई व्यास,, अक्षय शर्मा, प्रेम नारायण सोलंकी, ए के गांगुली, स्वर्गीय ध्रुव राठोड़ की स्मृति में एस एस सी इ टी कॉलेज 2008 बेच के छात्र, रामानुज भाई पुरोहित, अनिल बडकुल, आशीष केडिया, वाय बी जैन, जोगिंदर कुमार, नवीन जैन मोदी, डॉ कुलदीप सिंह छाबड़ा, डॉ रश्मि सिलौत मिंज, डॉ पवन कौशिक, डॉ अनिल जायसवाल, डॉ शांतिलाल खाखरिया ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *