राज्यपाल श्रीमती पटेल ने रेडक्रॉस राज्य शाखा संचालन के लिए बनाई समिति

भोपाल

राज्यपाल एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस राज्य शाखा मध्यप्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राज्य राज्य शाखा के संचालन के लिए समिति का गठन किया है। यह कार्यवाही भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा समिति नियम 2017 की अनुसूची दो नियम ग्यारह की कंडिका दो के तहत की गई है। समिति का गठन राज्य स्तरीय प्रबंध समिति के कार्यकाल पूर्ण होने और नई समिति के पुनर्गठन होने तक अस्थाई व्यवस्था के तौर पर किया गया है।

राज्यपाल के अपर सचिव डी.पी.एस. गौर ने बताया कि तीन सदस्यीय संचालन समिति में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अथवा उनके द्वारा नामांकित अधिकारी और आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सदस्य होंगे। आयुक्त भोपाल संभाग भोपाल को सदस्य समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि समिति के पास भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य स्तरीय शाखा नियम 2017 के अंतर्गत प्रावधानित प्रबंध समिति, कार्यकारिणी और वित्तीय समिति के अंतर्गत दिए गए समस्त प्रशासकीय एवं वित्तीय अधिकार होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रबंध समिति का कार्यकाल 17 मई 2021 को पूरा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *