नर्स बहनों के सेवा भाव का प्रतिफल है मरीजों की त्वरित रिकवरी – मंत्री पटेल

भोपाल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में हमारी नर्स बहनों के कठिन परिश्रम एवं प्रयासों का ही नतीजा है कि कोविड मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहें है।  पटेल ने 12 मई अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्मदापुरम संभाग के सभी नर्सो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर कोरोना संक्रमण काल में दिन-रात की जा रही सेवा के लिए  नर्सो का अभिनंदन किया। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सभी को बधाई दी।

 मंत्री पटेल ने होशंगाबाद, हरदा और बैतूल जिले की नर्सों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद किया। उन्होंने होशंगाबाद जिला चिकित्सालय में पदस्थ नर्स रेखा कापसे और इटारसी अस्पताल में पदस्थ नर्स सुचिता जॉनसन से चर्चा कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

 मंत्री  पटेल ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ के सहयोग और समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव तत्पर है, नर्स बहने किसी भी सहयोग और समस्याओं के संबंध में सीधे उनसे  संपर्क कर सकती हैं।

 पटेल ने कहा कि प्रदेश को कोरोना संक्रमण मुक्त बनाने के लिए किल कोरोना अभियान जारी है। सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ होशंगाबाद, नर्मदा एवं बैतूल जिले को 30 मई तक कोरना मुक्त बनाने के लिए  संकल्प लें।

वीडियो कॉन्फ्रंसिंग से तीनों जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सहित सभी नर्से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *