मौरंग भरने जा रहे ट्रक चालक व हेल्पर को बदमाशों ने लूटा 

उरई
उत्तर प्रदेश में उरई के पास कदौरा व हमीरपुर बॉर्डर के घाट पर मौरंग भरने जा रहे ट्रक के आगे ओवरटेक करके आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार देर रात बंदूक के दम पर लूट की। सूचना पर पहुंची कदौरा व कुरारा पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। मंगलवार आधीरात को कदौरा के ग्राम चतेला निवासी ट्रक चालक जुबेर अपने साथी परिचालक नसरुद्दीन के साथ बॉर्डर की बेरी खदान डंप के लिए मौरंग भरने जा रहा था। जैसे ही ट्रक मुक्ति धाम के आगे रात एक बजे पहुचा तभी दो मोटर साइकिल में सवार पांच बदमाशो ने ओवरटेक करके ट्रक को रोक लिया और चालक परिचालक को 3 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर मारपीट करते हुए जेब मे रखे 4 हजार रुपये व 3 मोबाइल लूट लिया।

सुबह लगभग 4 बजे उक्त दोनों लोग कदौरा आए और इसकी सूचना कदौरा पुलिस को दी। मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त घटना कुरारा थाना क्षेत्र में हुई है उन्हें सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *