यात्रियों की संख्या में भारी कमी के चलते 18 मई से दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 रहेगा बंद 

नई दिल्ली
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर और यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को 17 मई की मध्य यात्री से अस्थाई रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना के कारण लोग कम यात्रा कर रहे हैं। वर्तमान में पहले के मुकाबले प्रतिदिन कम से कम 30 हजार कम यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से घरेलु यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। जो संख्या प्रतिदिन 2.2 लाख रहती थी वह घटकर 75 हजार के करीब आ गई है। इसके अलावा कोरोना की दूसरी लहर के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या भी प्रभावित हुई है। 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *