ट्विटर के इन साधनों से करें छत्तीसगढ़ के नवीनतम कोविड-19 का अपडेट प्राप्त

रायपुर
भारत में चल रही कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ट्विटर पर लोगों की हलचल बढ़ रही है जिसमें अनेक लोग मदद माँगने और देने के लिए इसका सहारा ले रहे हैं। ट्विटर अपनी तरफ से इन बातचीतों का समर्थन करने के लिए कई कदम उठा रहा है। इसी के तहत  ट्विटर ने कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति जानने के लिए एक पेज का निर्माण किया है जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं जहां पर छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों, पत्रकारों और संबंधित नागरिकों के स्थानीय अपडेट  के साथ ही कोविड-19 हब, कोविड-19 एसओएस पेज, वैक्सीन सुरक्षा,  सुरक्षित कैसे रहें यह दिखाता हैं।

ट्विटर के कोविड-19 के लिए समर्पित इवेंट पेज में लोग इस सेवा पर विश्वसनीय स्रोतों से संबंधित सूचनाएं पा सकते हैं। उन्हें आसानी से बातचीतों को स्क्रॉल करने और मदद पाने की सुविधा प्रदान करने के लिए ट्विटर ने हाल ही में कुछ राज्यों में विश्वसनीय ट्वीट्स के बारे में लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए यह पेज तैयार किया है। जिसमें छत्तीसगढ़ को भी ट्विटर ने शामिल करते हुए यहां के डॉक्टरों, पत्रकारों और संबंधित नागरिकों के स्थानीय अपडेट को दिखाता है। इसके अलावा, ट्विटर के एक्सप्लोर टैब पर कोविड-19 हब, कोविड-19 एसओएस पेज, वैक्सीन सुरक्षा, सुरक्षित कैसे रहें के लिए मोमेंट्स पेज पर भी विश्वसनीय प्राधिकारियों से प्रासंगिक सूचना के डिटेल प्राप्त किये जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *