कोरोना मरीजों पर म्यूकोरमाइकोसिस का हमला, दो की मौत

कानपुर 
 कानपुर के कोरोना मरीजों पर म्यूकोरमाइकोसिस का हमला हो गया है। इससे पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई है। दोनों के मौत की वजह के पीछे कोरोना संक्रमण के साथ म्यूकोर माइकोसिस का संक्रमण भी बताया गया है। मरने वालों में बर्रा निवासी एक 49 वर्षीय महिला हैं जो मैटरनिटी विंग में भर्ती थीं। उनकी आंखों में सूजन, लालिमा और स्पाइन पर समस्या थी। फेफड़े में भी गम्भीर जकड़न थी। डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर म्यूकोरमाइकोसिस की पुष्टि की है। मैटरनिटी विंग में भर्ती मरीज को तीन डॉक्टर जिसमें दो मेडिसिन विभाग के थे और एक नेत्र रोग विशेषज्ञ थे। तीनों का इलाज चला। हालांकि डॉक्टरों ने यह भी बताया है कि सभी जांच नहीं कराई जा सकी क्योंकि मरीज का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था। उससे उसकी मौत हो गई। उधर वार्ड नंबर तीन में भर्ती 55 वर्षीय पुरुष की आंखों में इतनी सूजन आ गई थी कि आंखें बंद हो गई थीं।

मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. आलोक वर्मा का कहना है कि मरीज उनके अंडर में भर्ती था। चेहरे पर भी सूजन थी। वह अन्य मरीजों से अलग लक्षणों के साथ था। लक्षणों के आधार पर म्यूकोरमाइकोसिस की डायग्नोसिस की गई है। संक्रमण जबरदस्त था। ब्रेन में सूजन आ गई थी। फंगस का असर था जिससे फेफड़े बिल्कुल फेल हो गए थे। जांच कराने का समय नहीं मिला इस बीच मरीज ने दम तोड़ दिया। प्रो. आलोक कुमार के मुताबिक दो केस अभी तक मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *