वार्डवार करें संकट प्रबंधन समूह का गठन- मंत्री भूपेन्द्र सिंह

 भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि कोविड-19 महामारी को प्रभावी रूप से रोकने के लिए राज्य शासन द्वारा ब्लॉक, ग्राम और वार्डवार संकट प्रबंधन समूह (क्रायसिस मैनेजमेंट ग्रुप) के गठन का निर्णय लिया गया है। सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि सभी नगरीय निकायों में तुरंत वार्डवार संकट प्रबंधन समूह का गठन करें।

        समूह के अध्यक्ष वार्ड के प्रभारी अधिकारी होंगे। समूह में क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक के द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नामांकित जन-प्रतिनिधि/ सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि, वार्ड के प्रतिष्ठित निजी चिकित्सक, स्वयं सेवी संगठन, जन-अभियान परिषद, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता और महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य शामिल होंगे। समूह की माह में कम से कम एक बैठक जरूर होगी।

समूह राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करेगा।

संचालनालय स्तर पर यह जानकारी संकलित करने और इसके एम.आई.एस. प्रबंधन का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल को सौंपा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *