150 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला

रायपुर
उरला पुलिस ने एक मिसाल पेश करते हुए 150 फीट गहरे कुएं में मिली महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

आज दोपहर को उरला क्षेत्र में स्थित एक कुएं में महिला किसी काम से गई थी और वह अचानक ही गिर गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल उरला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने से आरक्षक छत्रमणी यादव और चालक तामेश्वर साहू वहां पहुंचे। उन्होंने कुएं में छांककर देखा तो महिला का पैर हिल रहा था और वह होश में थी। चूंकि कुएं में पानी कम कचरा ज्यादा था इसलिए पुलिस कर्मियों ने रस्सी का जुगाड़ किया और रस्सी के सहारे नीचे उतकर महिला को स्ट्रेचर में लेटाकर बाहर निकालकर आए। दोनों पुलिस कर्मियों ने तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अभी उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *