पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी का हार्ट अटैक से निधन
लखनऊ
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता यशपाल चौधरी का सोमवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया।यशपाल चौधरी धौरहरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके थे और अखिलेश सरकार में लघु सिंचाई मंत्री भी रहे थे। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडलर के माध्यम से दी है।
पूर्व मंत्री चौधरी बीते दिनों कोरोना संक्रमण पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।हालांकि बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन सोमवार देर रात हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।
यशपाल चौधरी धौरहरा क्षेत्र से दो बार 1993 और 2002 में विधायक रहे थे।। सन 2003 में यूपी के लघु सिंचाई राज्य मंत्री रहे।उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किया। पंडित तेज नारायण त्रिवेदी के संपर्क में आने के बाद यशपाल चौधरी राजनीति के क्षेत्र में आए थे, सबसे पहले वे ब्लाक प्रमुख बने थे।
