पप्पू यादव पर अब किडनैपिंग के मामले में होगी गिरफ्तारी, और कसा शिकंजा

पटना 
 पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अब पप्पू यादव को किडनैपिंग के पुराने मामले में गिरफ्तार करने की तैयारी है। मधेपुरा में दर्ज मामले में गिरफ्तारी के लिए एक टीम पटना पहुंच चुकी है। इससे पहले मंगलवार सुबह पीएमसीएच के कोविड वार्ड में जाने के बाद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया था। पटना में मंदिरी स्थित आवास से पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन पर बगैर अनुमति घूमने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

बताया जा रहा है कि मधेपुर में 89 में हुए अपहरण के एक मामले में पप्पू यादव को गिरफ्तार किया जाएगा। मधेपुरा पुलिस पटना पहुंच गई है। मधेपुरा में पप्पू यादव के खिलाफ वारंट निकला था। मधेपुरा पुलिस ने पटना पुलिस से गिरफ्तारी में मदद मांगी थी। मंगलवार की दोपहर बाद मधेपुरा से डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम पप्पू यादव को ले जाने पटना पहुंची गई है। कागजी कार्यवाही की जा रही है। 

 बिहार के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी उबाल देखने को मिल रहा है। कोई इनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहा है तो कोई इनके समर्थन में सड़क पर उतर आया है। इस बीच अपनी गिरफ्तारी पर पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा है कि नीतीश सरकार उन्हें कोरोना पॉजिटिव कर मरवाना चाहती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *