टॉम क्रूज के शूटिंग सेट में घुसे स्थानीय लोग,हालात बिगड़ता देख एक्टर ने बुलाई पुलिस

एक्टर टॉम क्रूज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन इम्पासिबल’ के पार्ट 7 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तरी इंग्लैंड के यॉर्कशायर शहर में चल रही है जहां  इस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में खबर आई की टॉम क्रूज के शूटिंग सेट पर कुछ स्थानीय लोगों ने बिना इजाजत के  अंदर घुसने की कोशिश की। मामला इतना बढ़ गया कि टॉम क्रूज को सेट पर पुलिस तक बुलानी पड़ गई। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक इस फिल्म को बहुत ही बड़ी जगह पर शूट किया जा रहा है, जहां फिल्म का सेट बहुत बड़ा है। इतना ही नहीं खुली जगह होने कारण इसकी सुरक्षा करना आसन नहीं है।  यही कारण है कि  कई बार आस पास के लोग फिल्म के सेट के करीब आ जाते हैं और  शूट के लिए रखे गए सारे सामान को छेड़ते हैं। वहीं फिल्म के स्टंट्स के लिए रखी गई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है जिस वजह से पुलिस को बुलाना पड़ा, पिछले हफ्ते भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी लेकिन उस वक्त टॉम ने इसे जाने दिया लेकिन इस बार पुलिस को सेट पर बुलाया गया जिसके बाद जांच जारी है। बात करें तो ‘मिशन इम्पासिबल-7’ अगले साल 22 मई 2022 को रिलीज होनी है। फिल्म के सेट से टॉम क्रूज की कई तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *