कोविड-19 की संक्रमण दर 47 प्रतिशत पहुंची

 मेरठ  
 उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना अब खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। 24 घंटे का औसत निकाला जाए तो 100 में से 47 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमण दर 47 प्रतिशत पर पहुंच गई। इतनी संक्रमण दर जिले में कभी नहीं हुई। 

सोमवार को जिले में 4656 सैंपल की जांच हुई। हालांकि जांच के लिए 6622 सैंपल भेजे गए 4656 सैंपल की जांच में 2190 नए संक्रमित मिले, जो मेरठ जिले का रिकॉर्ड है। संभवतः इतनी अधिक संक्रमणदर 47 प्रतिशत लखनऊ के बाद सर्वाधिक है। हालांकि सोमवार को तो मेरठ में संक्रमितों की यह संख्या प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ गई। उधर, मेरठ हुए। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मेडिकल कालेज में 13 लोगों की मौत हुई, जिसमें नौ केवल मेरठ के रहे। अन्य अस्पतालों में 10 की मौत हो गई।

कुल 736 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17 हजार 682 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के दावों के अनुसार 6442 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 1658 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *