कलेक्टर ने कोरोना टीकाकरण केंद्रों का अवलोकन किया

रायपुर
कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने आज अनेक  टीकाकरण केंद्रों में पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर, डिग्री गर्ल्स कॉलेज. रायपुर, शासकीय माध्यमिक शाला पुरैना और शासकीय मातृसदन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,मंदिर हसौद के टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के कोरोना टीर्काकरण के लिए केंद्रों की संख्या 8 से बढ़ाकर 18 की गई है। इन टीकाकरण केंद्रों में 4 काउंटर बनाए गए हैं,  जो अंत्योदय राशन कार्डधारियों, बीपीएल राशन कार्डधारियों, एपीएल के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्गों के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *