शेयर बाजार 439 अंकों की गिरावट के साथ खुला

मुंबई
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 439 अंकों की गिरावट के साथ 49,063.41 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.9 फीसदी की गिरावट 14,812 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.11 यानी 0.86 फीसदी मजबूत हुआ।

पिछले चार दिनों में 6,44,760.45 करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
इससे पहले पिछले लगातार चार कार्यदिवस में शेयर बाजार में तेजी आई थी और निवेशकों की संपत्ति 6,44,760.45 करोड़ रुपये बढ़ गई थी। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,248.90 अंक यानी 2.58 फीसदी बढ़ गया। इस दौरान, पांच मई के बाद से चार कारोबारी सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,44,760.45 करोड़ रुपये बढ़कर दो करोड़ 13 लाख 28 हजार 685 करोड़ 05 लाख रुपये पर पहुंच गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *