पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी बढ़े, महाराष्ट्र में कीमत पहुंची 100 के पार

नई दिल्ली
कोरोना संकट से जूझ रहे भारतीयों को सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी करारा झटका दिया है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। मंगलवार को पेट्रोल जहां 27 पैसे महंगा हुआ है वहीं दूसरी ओर डीजल के दामों में 30 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि सोमवार को पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 33 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 6 दिनों में पेट्रोल 1.43 पैसे प्रति लीटर और डीजल 1.63 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
 
आपको बता दें कि तेल की कीमतों में इजाफा पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद हुआ है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। वैसे बता दें कि तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं तो वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल का रेट 100 रु का आंकड़ा पार कर गया है, यहां के परभणी में पेट्रोल 100.20 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है तो वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में लंबे वक्त से पेट्रोल का दाम 102 रुपये प्रति लीटर है तो एमपी के मध्य प्रदेश के अनूपपुर में भी पेट्रोल की 102.12 प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *