शराब दुकान की रकम कलेक्शन मामले में एक अपचारी बालक सहित 9 गिरफ्तार

भाटापारा
तीन मई को दोपहर 12 से रात में 8 बजे के मध्य मास्टरमाइंड सीएमएस कम्पनी का पूर्व कर्मचारी एक अपचारी बालक व भाटापारा, पलारी और रायपुर के साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था लेकिन 72 घंटे के अंदर ही बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने 28,25,300 रुपे के साथ 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी नजीम खान सी.एम.एस इन्फो सिस्टम लिमिटेड छत्तीसगढ़ के हेड ने थाना भाटापारा शहर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि सी.एम.एस शाखा भाटापारा महारानी चौक में है, जहां पर बलौदाबाजार भाटापारा क्षेत्र के शराब भट्टी के बिक्री नगदी रकम का कलेक्शन कर रखा जाता है। तीन मई की दोपहर 12 से रात्रि 8 बजे के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा दो बैग में रखे रकम अनुमानित रूप से बिल रसीद सहित 20- 25 लाख रुपए को चोरी कर ले गया। सही रकम की जानकारी बिल रसीद मिलने पर मिलान कर दिया जाएगा की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा में जुर्म दर्ज किया गया।

एसपी इन्दिरा कल्याण एलेसेला के द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द पकडऩे के निर्देश दिये गये तथा उनके द्वारा स्वयं मामले की सतत मॉनिटरिंग किया गया। साथ ही एएसपी निवेदिता पाल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा के.बी.द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भाटापारा शहर उप निरीक्षक रोशन राजपूत तथा उप निरीक्षक हितेश जंघेल का पृथक-पृथक टीम बनाकर आरोपियों के पता तलाश करते हुये लगभग 15 अलग-अलग स्थानों के लगभग 40-50 सीसीटीवी फुटेज को चेक कर तथा तकनीकी सहायता के माध्यम से संदेहियों/आरोपियों चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

घटना का मास्टर माइंड पूर्व सी.एम.एस कर्मचारी मनोज देवांगन निकला, जिसने चोरी की घटना को कई माह पूर्व से प्लानिंग कर लाकर रूम का चाबी का डुप्लीकेट बनाया और कम्पनी के काम से रिजाईन दिया। जिसने बाद मौका देखते हुये अपने रायपुर भाटापारा, पलारी के साथियों के साथ मिलकर चोरी की। तीन मई को योजनाबद्ध तरीके से मनोज उर्फ छोटु देवांगन, मन्नु साहू, राजा उर्फ हितेश निर्मलकर, उमाकांत गुप्ता, मालिकराम देवांगन, छोटु उर्फ बच्चा साहू एव अपचारी बालक घटना स्थल के पास पहुंचे। कुछ लोग निगरानी एवं रेकी कर रहे थे एवं राजा उर्फ हितेश निर्मलकर, उमाकांत गुप्ता चेहरे में गमछा बांध कर कम्पनी के वाल्ट रूम में प्रवेशद्वार का पूर्व से डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर ताला खोलकर अंदर घुसकर दो बैग के रखे नकदी रकम को चोरी कर ले गये। भाटापारा पुलिस द्वारा वाल्ट रूम का सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर आरोपियों द्वारा वाल्ट रूम में घुसते ही कैमरे को बंद करते दिखे लेकिन आरोपी गमछे से मुंह बांधे होने से चेहरे को पहचानना मुश्किल था। बारिकी के चेक करने पर एक आरोपी के हाथ में ताला व चाबी हाथ में पकड़े होना व वाल्ट रूम में रखे बैग को अलग-अलग छांटते दिखने पर कम्पनी के किसी सदस्य की संलिप्तता का संदेह होने पर सभी संबंधित कर्मचारी जो वाल्ट रूम का चाबी रखते हंै तथा पूर्व कर्मचारी से बारिकी सें पूछताछ किया गया।

जिसमें शक के आधार पर मनोज देवांगन से भी पूछताछ किया गया। लेकिन शातिर आरोपी मनोज देवांगन द्वारा गोल मोल जवाब दिया गया। तकनीकी सहायता व सीसीटीवी कैमरे में दिखने वाले अन्य संदिग्ध की पहचान कर पूछताछ किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुये पुरे घटना का खुलासा करते हुए अपने सभी साथियों का नाम बताया गया। भाटापारा पुलिस द्वारा कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए 01 अपचारी बालक सहित कुल 9 आरोपियों से चोरी की कुल नकदी रकम 28,25,300 रू, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाइल फोन ,पहने कपड़ों को बरामद कर गिरफ्तार कर आरोपियों मनोज उर्फ छोटु देवांगन (23), मन्नु साहू (23), छोटू उर्फ बच्चा साहू (20)तीनों गुरूनानक वार्ड भाटापारा, हरिशंकर उर्फ बाउ देवांगन (27) पलारी, मालिकराम देवांगन उर्फ छोटु (32) पलारी,  हेमंत देवांगन (23)सकरी, राजा उर्फ हितेश निर्मलकर (23) भाटागांव रायपुर, उमाकांत गुप्ता (30) भाटागांव रायपुर को जेल दखिल किया गया, वहीं एक नाबालिक अपचारी बालक को बाल संपे्रक्षण गृह भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *