शिवपुरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में व्यवस्था सुधारने कोलारस विधायक ने लिखा पत्र

शिवपुरी
कोरोना संक्रमण काल में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। सोमवार को इस पत्र में मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में कोविड मरीजों को दी जा रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की गई है।

इस सुधार की मांग में करने वाले पत्र में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा है कि शिवपुरी मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सायल में उपलब्ध आईसीयू, ऑक्सीजन आइसोलेशन वेड की संख्या पारदर्शी रूप से बोर्ड लगाकर दर्शायी जाए। जिन मरीजों को का ऑक्सीजन सेच्युरेशन कम है उन्हें परिसर में आते ही ऑक्सीजन की व्यवस्था हो, तत्काल सीटी स्कैन कराया जाए संक्रमण की स्थिति ज्ञात कर उचित उपचार दिया जाए।

रेमडेसीविर इंजेक्शन बिना किसी सिफारिश के सीटी स्कैन रिपोर्ट के अनुसार और मरीज की गंभीरता के अनुसार लगाया जाए। निश्चित समय प्रतिदिन प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी परिजनों को उपलब्ध कराई जाए। मरीजों के स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कैटेगरी में बांटकर वार्ड में रखा जाए जिससे गंभीर रोगियों के उपचार में सहूलियत हो। व्यवहारिक तौर पर मरीज के परिजन यदि उपचार हेतु बाहर ले जाने में सक्षम हो तो सलाह दी जाए। कोलारस विधायक ने यह पत्र कलेक्टर को लिखा है और मेडिकल कॉलेज व जिला चिकित्सालय में व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *