गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिये जिला चिकित्सालय में हुआ शिविर आयोजित

मुरैना
जिला चिकित्सालय में आज सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मात्रृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर निष्ठा सिंघल  द्वारा 22 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया और पोषण आहार वितरण के साथ साथ स्वस्थ रहने के लिए नुस्खे बताये। सिस्टर श्रीमती भारती स्टाफ नर्स द्वारा महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन लम्बाई, आदि जाचं की। डिप्टी मीडिया आॅफीसर श्रीमती रामलली माहौर द्वारा पोषणयुक्त भोजन व आयरन गोली खाने के लिए जानकारी दी। मां बच्चे को स्वस्थ रहने के लिए परिवार नियोजन के स्थाई अस्थाई साधनों के बारे में प्रचार प्रसार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *