5262 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, 6589 को किया आइसोलेट, गांवों में चला अभियान

 लखनऊ 
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग की ओर से गांवों में चलाए जा रहे स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और कोरोना संक्रमितों की पहचान के अभियान में बीते 24 घंटों में राज्य के ग्रामीण इलाकों में कुल 5262 कोरोना पाजिटिव मरीज पाए गए। कुल 6589 लोग आइसोलेट किए गए। इस अवधि में कुल 54167 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई। 16056 मेडिकल किट वितरित किए गए। बाहर से आए 3796 लोगों की पहचान की गई। राज्य में अब बाहर गांव आए कुल 195203 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह की देख-रेख में चलाए जा रहे इस अभियान में 56987 राजस्व ग्रामों की सफाई की गई। 22842 गांवों का सैनिटाइजेशन करवाया गया।

छोटे जिलों में एक महीने में 10 से 20 गुना बढ़े मरीज
कोरोना संक्रमण अब छोटे जिलों में भी तेजी से पांव पसारने लगा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो एक माह में कोरोनों मरीजों की संख्या छोटे जिलों में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ चुकी है। इसकी मुख्य वजह प्रवासियों को अपने जिलों में वापस आना माना जा रहा है। कुछ ऐसे जिले भी हैं, जहां आज भी मरीजों की संख्या 20 से 25 तक ही रोजाना है। प्रदेश के बड़े शहरों के बाद छोटे जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। मरीजों की संख्या दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है। एक माह पहले जहां 30 से 40 कोरोना मरीज मिल रहे थे. वहां आज 200 से 300 मरीज रोजना मिल रहे हैं।कोरोना संक्रमण बुलेटिन के एक माह के आंकड़ों के अध्ययन के बाद यह जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *