महिला से रेप, कोरोना से हुई मौत

नई दिल्ली 
पश्चिम बंगाल से दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आई युवती के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया जिसके बाद हरियाणा के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक युवती को कोरोना वायरस के लक्षण भी थे।  पिता के एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कहा है कि उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई है। शिकायत के मुताबिक 25 साल की युवती 10 अप्रैल को एक ग्रुप के साथ किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आई थी।

26 अप्रैल को उसे कोरोना के लक्षणों के साथ झज्जर जिल के एक अस्पाल में भर्ती कराया गया था जहां 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई, बहादुरगड़ पुलिस के विजय कुमार कहते हैं कि युवती के पिता ने दो लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। शिकायत का हवाला देते हुए, कुमार ने कहा कि किसानों के विरोध का समर्थन करने के लिए आए एक समूह के दो लोगों ने उसका बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने फोन पर अपने पिता को यह घटना सुनाई।

विजय कुमार ने कहा, "इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने हमें बताया है कि उन्होंने उसे एक कोविड मरीज माना है। हमने दस्तावेजों के लिए आवेदन किया है, जिनकी प्रतीक्षा की जा रही है और उनके मिलने के बाद ही हम पुष्टि कर सकते हैं कि उनकी मृत्यु कोविड से संबंधित थी या नहीं।" संयुक्ता किसान मोर्चा (SKM), जो कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहा है, और जिसके सदस्य टिकरी में हैं, उसने बयान में कहा कि यह "न्याय के लिए इस लड़ाई को उसके तार्किक निष्कर्ष पर ले जाएगा"।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *