कलेक्टर की पहल पर लोहार परिवार को लॉकडाउन में मिला राशन

नारायणपुर
जिले में लागू लॉकडाउन के दौरान किसी भी जरूरतमंद को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है, जिले के सामाजिक संगठन, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं वालेंटियर भी इस आपदा से निपटने प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे है। सोनपुर रोड मुरिया पारा निवासीमती चंद्रिका और राजकुमार जो की लोहार परिवार है, लॉकडाउन में काम ना मिलने के कारण परेशान था। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू को इस बात की जानकारी मिलते ही उन्होंने उक्त परिवार को राशन उपलब्ध कराने कहा। निदेर्शानुसार एस डी एम दिनेश कुमार नाग ने वालेंटियर की मदद से मदद पहुँचाया। नगर के व्यावसायी जैन सायकल स्टोर्स के संचालक राकेश जैन ने उक्त गरीब परिवार को राशन उपलब्ध कराया। राशन मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने कहा कि इससे अब कुछ दिन आसानी से गुजर जायेंगे, और लॉकडाउन भी खत्म हो जायेगा, जीवन फिर से पटरी पर लौट आयेगा। इस लोहार परिवार ने जिला प्रशासन और जैन को ह्दय से धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *