ममता के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज 

नई दिल्ली 
तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं ममता बनर्जी के कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण सोमवार को यानि आज होने जा रहा है। यहां कई युवा नेताओं के साथ कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि, टीएमसी सूत्रों के मुताबिक अभी तक ममता बनर्जी के कैबिनेट मंत्रियों के विभागों के बंटवारे से जुड़ी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी पुराने कैबिनेट के कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर सकती हैं।

नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक टीएमसी नेता ने बताया कि ममता ने 24 कैबिनेट मंत्री और 19 राज्य मंत्रियों की सूची तैयार की है। हालांकि, ममता की ओर से विभागों की जानकारी का खुलासा नहीं किया है लेकिन खबर है कि चुनाव न लड़ने के बावजूद पार्टी के अमित मित्रा दोबारा वित्त मंत्रालय संभाल सकते हैं। वे अपनी पुरानी सीट खारदाह से भी चुनाव लड़ सकते थे जो कि इस समय खाली है।

उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में सुब्रता मुखर्जी, पार्था चटर्जी, जावेद खान और मलय घातक की कैबिनेट में वापसी की उम्मीद है। वहीं एक्टर बीरबाहा हंसदा और पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी को राज्य मंत्री का पद मिल सकता है। कोलकाता के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर उदायन बंदोपाध्याय ने कहा कि- ममता को अपनी मंत्रिमंडल सोच समझकर चुनना चाहिए। अमित मित्रा वित्त मंत्री हो सकते हैं लेकर बाकियों को क्या विभाग मिलता है वो जरूरी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *