पहले होगा सदस्य का चुनाव, विधानसभा लोक लेखा समिति के नए सभापति की होगी नियुक्ति

भोपाल
पृथ्वीपुर से कांग्रेस के विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर के निधन के बाद अब विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति का भी पद रिक्त हो गया है। इसके पूर्व समिति के सदस्य एनपी प्रजापति के इस्तीफे से भी एक पद रिक्त पड़ा है।  इन दोनों पदों को भरने अब अगले विधानसभा सत्र में पहले 2 सदस्यों के पद के चुनाव कराए जाएंगे।

विधानसभा में लोक लेखा समिति के  सभापति पद पर  पृथ्वीपुर के विधायक रहे बृजेंद्र सिंह राठौर को सभापति बनाया गया था वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने उन्हें सभापति नहीं बनाए जाने से नाराज होकर लोक लेखा समिति के सदस्य पद से इस्तीफा देदिया था।

 लोक लेखा समिति के सभापति बृजेंद्र सिंह राठौर का 2 मई 2021 को कोरोना महामारी की चपेट में आने के बाद निधन हो चुका है। इसके चलते लोक लेखा समिति के सभापति का पद रिक्त हो गया है। वही एमपी प्रजापति के इस्तीफे के कारण भी सदस्य का एक पद रिक्त पड़ा हुआ है। सभापति भी सदस्यों में से चुना जाता है। अब इन दोनों पदों को भरने के लिए चुनाव होंगे। लोकलेखा समिति में सदस्य में से सभापति बनाने के लिए विपक्षी दल नाम प्रस्तावित करता है। विपक्ष से आये प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष सभापति नियुक्त करते है।

लोक लेखा समिति के दो सदस्यों के रिक्त पदों को भरने के लिए अगले विधानसभा सत्र में चुनाव होगा। इसमें चुने गए सदस्यों में से विपक्षी दल कांग्रेस सभापति बनाए जाने के लिए सदस्य विधायक का नाम प्रस्तावित करेगी। इसलिए इस बार भी लोक लेखा समिति के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से ही किसी विधायक के नियुक्त किए जाने की कवायद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *