BU : सेंट्रल जेल को भी बनाया परीक्षा केंद्र, कैदियों की ओपन बुक सिस्टम से एग्जाम

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय सेंट्रल जेल में बंद करीब सवा सौ कैदियों की परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम से ही लेगा। बीयू परीक्षा कराने के लिए सेंट्रल जेल को परीक्षा केंद्र बनाया है। बीयू जून और जुलाई में यूजी-पीजी के साथ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले विद्यार्थियों की भी परीक्षाएं लेगा।

जेल में कोरोना गाइडलाइन और जेल मुख्यालय के आदेश के तहत ही परीक्षाएं कराईजाएंगी। बीयू यूजी और पीजी में करीब दो लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम से लेगा। इसमें करीब 225 परीक्षा केंद्र बनाए गया हैं। इसमें एक परीक्षा केंद्र गांधी नगर रोड स्थित सेंट्रल जेल को बनाया गया है। जहां बंद करीब सवा सौ कैदियों की परीक्षाएं ली जाएंगी। इसमें यूजी-पीजी के अलावा डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश कैदी परीक्षाएं देंगे। कुछ कैदी अंतिम वर्ष में प्रवेशरत हैं, जिसके कारण बीयू को जून और जुलाई में परीक्षाएं लेना होगी।

बीयू ओपन बुक सिस्टम से परीक्षाएं लेगा। इसलिए विद्यार्थी बीयू की वेबसाइट से पेपर डाउनलोड कर पेपर हल कर कसता है, लेकिन सेंट्रल जेल में पेपर डाउनलोड करने की कोई व्यवस्था नहीं दी गई है। इसलिए बीयू विद्यार्थियों के संख्या के तहत पेपर के प्रिंट देकर परीक्षाएं कराएगा। इसके बाद कापियों को जमा करने की व्यवस्था भी उचित की जाएगी। वहीं जेल मुख्यालय भी कैदियों के भविष्य को देखते हुए परीक्षाओं में कोई परेशानी नहीं आने देगा।

बीयू बीए, बीकॉम, बीएससी, होमसाइंस, बीए मैनेजमेंट, बीबीए, बीसीए, बीकॉम आनर्स की यूजी के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की मुख्य वार्षिक एवं पूरक परीक्षा के फार्म बीस मई तक आनलाइन जमा कराएगा। बीयू सिर्फ 21 मई को विद्यार्थी 300 रुपए के विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा कर सकेंगे।  

इनका कहना
बीयू ने सेंट्रल जेल को अपना परीक्षा केंद्र बनाया है। जेल मुख्यालय के आदेश मिलने पर ही कैदियों को परीक्षाओं में शामिल किया जाएगा। एग्जाम कराने के लिए गाइडलाइन का कढ़ाई से पालन कराया जाएगा।
-दिनेश नरगवे जेल अधीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *