रोज गोमूत्र पीने से नहीं होगा कोरोना: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह 

 नई दिल्ली  
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर से अपने अजीबो-गरीब बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। कोरोना वायरस कहर के बीच भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक अजीब दावा किया है। उनका मानना है कि गोमूत्र का सेवन करने से कोरोना नहीं होता है। इसका उन्होंने बकायदा वीडियो बनाया है और लोगों से गोमूत्र पीने की अपील भी की है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह खुद भी गोमूत्र पीते नजर आ रहे हैं। उनका दावा है कि वह नियमित तौर पर गोमूत्र का सेवन करते हैं, जिसकी वजह से वह कोरोना से बचे हुए हैं और अबतक पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं। उनका दावा है कि गोमूत्र के नियमित सेवन से कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

वायरल वीडियो में सुरेंद्र सिंह कहते हैं, 'बैरिया विधानसभा की पूरी जनता से फिर से एक अपील करना चाहता हूं। यह पतंजलि का गोधन अर्क है। मैं सुबह रोज खाली पेट पांच ढक्कन ठंडे पानी में मिलाकर गोमूत्र पीता हूं। इसके वैज्ञानिक तत्व क्या हैं, ये मुझे नहीं पता। मगर यही सेवन करके लगातार 18 घंटे मैं आप सब के बीच रहता हूं और कोविड से भी बचा हुआ हूं। मैं ये दिखाना चाहता हूं कि मैं भी पीता हूं।'
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *