प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उद्धव ठाकरे से ली जानकारी

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है. कोरोना के बढ़ते केस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन दिन से कोरोना के चार लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. देश में कोरोना से सबसे ज्‍यादा महाराष्‍ट्र प्रभावित दिखाई दे रहा है. महाराष्‍ट्र में पिछले एक दिन में कोरोना के 54,022 नए मामले सामने आए हैं. महाराष्‍ट्र में कोरोना से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सीएम उद्धव ठाकरे से बात की और राज्‍य में कोरोना की स्थिति जानने की कोशिशि की.

देश में कोरोना से सबसे ज्‍यादा महाराष्‍ट्र प्रभावित दिखाई दे रहा है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 54,022 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,96,758 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण से 898 मरीजों की मौत हो चुकी है. राज्य में अब तक 74,413 लोगों की मौत हो चुकी है. विभिन्न अस्पतालों से 37,386 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 42,65,326 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं.

मुंबई में संक्रमण के 3040 नए मामले आए तथा 71 और मरीजों की मौत हो गई. पुणे, नासिक, कोल्हापुर और सांगली जिलों में चारों शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाके से संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं.

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 4,01,078 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 4,187 कोविड मरीजों की जान गई है. इस दौरान 3,18,609 कोरोना मरीज ठीकहुए हैं. देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या अब 37 लाख के पार पहुंच गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *