पाकिस्तान को झटका: चीन ने कर्ज देने से किया मना

इस्लामाबाद
चीन को पाकिस्तान अब तक अपना सबसे बड़ा बैंक समझता था, जहां से जितनी मर्जी वो पैसे निकाल लिया करता था। लेकिन अब चीन ने भी पाकिस्तान को बढ़ते कर्ज के लिए दुत्कारना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान में प्रोजेक्ट चाहे कोई भी वो, उसे बनाने के लिए चीन से कर्ज आता है लेकिन अब चीन ने पाकिस्तान पर भारी कर्ज को देखकर और कर्ज देने से इनकार करने लगा है। पाकिस्तानी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में एक रेल प्रोजेक्ट के लिए 6 बिलियन डॉलर यानि 6 अरब रुपये खर्च होने हैं, जिसका अप्रूवल देने से चीन इनकार कर रहा है। सबसे हैरानी की बात ये है कि पाकिस्तान का ये रेल लाइन प्रोजेक्ट चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है, फिर भी चीन ने पाकिस्तान को और कर्ज देने से मना कर दिया है।
 
दरअसल, पाकिस्तान ने अपने रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए चीन के पास 6 अरब डॉलर कर्ज लेने के लिए आवेदन दिया था। इन पैसों से एमएल-1 रेललाइन ट्रैक का बिछाने का काम होना था और ये प्रोजेक्ट चायना पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत ही आता है। इस प्रोजेक्ट को पाकिस्तान की एग्जक्यूटिव कमेटी ऑफ नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल ने अप्रूव कर दिया था। पहले इस प्रोजेक्ट की लागत 9 बिलियन डॉलर पहुंच गई थी मगर बात में इसे कम करके 6.8 बिलियन डॉलर कर दिया गया था। इस प्रोजेक्ट को फाइनल करने के लिए पाकिस्तान ने इसे चीन को भेज दिया। क्योंकि, चीन की तरफ से ही पाकिस्तान को पैसा मिलना था। लेकिन, चीन ने पाकिस्तान को इतना भारी भरकम कर्ज देने से मना कर दिया है।
 
 रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग ने पाकिस्तान पर बढ़ते कर्ज को लेकर गंभीर चिंता जताई है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक चीन ने पाकिस्तान को कहा है कि इस प्रोजेक्ट की लागत काफी ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने चीन ने कहा है कि अगर पाकिस्तान को इतना कर्ज मिल भी जाता है तो वो इतना कर्ज वापस कैसे करेगा? अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने पाकिस्तान के सामने आईएमएफ की शर्तों का भी जिक्र किया है और चीन ने पाकिस्तानी अधिकारियों से कहा है कि कि वो किन परिस्थितियों में और ज्यादा कर्ज पाकिस्तान को दे?
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *