रेमडेसिविर का कोटा बढ़ा, 15 जगह लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

पटना 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूर्व में 21 अप्रैल से 9 मई तक बिहार को आवंटित रेमडेसिविर इंजेक्शन का कोटा बढ़ाकर अब 21 अप्रैल से 16 मई तक एक लाख 50 हजार कर दी है। वहीं, केंद्र सरकार ने राज्य के 15 जगहों पर ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को बयान जारी कर दी। 

इसके पूर्व 87 हजार 800 रेमेडिसिवर का केंद्र ने कोटा तय किया था। इसके साथ ही कोविड के गंभीर मरीजों को विशेष परिस्थिति में दी जाने वाली विदेशों से आयातित काफी महंगी टोसिल्ली ज़ुम्ब दवा की बिहार को अबतक 150 वायल मिल चुकी है, जबकि बहुत जल्द उसकी 120 वायल और प्राप्त हो जायेगी।

वहीं, केंद्र द्वारा राज्य के 15 स्थानों डेहरी आनसोन (रोहतास), महुआ (वैशाली), नरकटियागंज, रजौली (नवादा), जयनगर (मधुबनी),  सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा), महाराजगंज   मसौढ़ी (पटना), पटौरी (समस्तीपुर), डुमरांव, जगदीशपुर (भोजपुर), फारबिसगंज (अररिया),  बलिया (बेगूसराय),  बनमनखी (पूर्णिया) कहलगांव (भागलपुर) में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही राज्य के सभी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को जल्द ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्देश दिया गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *