आॅक्सीजन लेवल कम होने से भाजपा नेता खन्ना की कोविड से निधन

भिलाई। दुर्ग जिले में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रहे रहा है, 40 दिनों में लगभग 6 भाजपा नेताओं की मौत कोरोना के चलते हो चुकी है और ताजा मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय खन्ना की कल देर रात भिलाई के निजी अस्पताल में आॅक्सीजन लेवर तेजी से कम होने के कारण मौत हो गई।

भारतीय जनता पार्टी ने आज एक और अपना सदस्य खो दिया। भिलाई निगम के वर्तमान पार्षद व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय खन्ना ने जैसे ही कोविड के लक्षण दिखे उन्होंने अपने आप को 10 दिनों के लिए होम आइसोलेशन पर चले गए। तबीयत में कोई सुधार न होता देख उन्होंने भिलाई के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुए जहां उनका 35 दिनों तक इलाज चलता रहा। कल दे रात अचानक उनका आॅक्सीजन लेवल तेजी से कम होने लगा और लाख कोशिशों के बाद भी उनकी जान को नहीं बचाया जा सका।

भिलाई के अंबेडकर नगर परदेशी चौक से पार्षद चुनाव लड?े वाले संजय खन्ना दो बार के पार्षद रहे। उन्होंने पहली बार ही करीब 1700 वोटों से चुनाव जीता था। दूसरी बार भी कांग्रेस पार्टी समेत अन्य दलों के पार्षद प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। वो जनाधार वाले नेता थे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे और पूर्व मंत्री राजेश मूणत की टीम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *