महाराष्ट्र में इकट्ठा हुई भीड़ पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला 

मुंबई
कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में ही देखा गया, जहां सरकार ने काफी पहले लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लग दी थीं। इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शुक्रवार को इसी तरह का एक मामला अहमदनगर जिले के संगमनेर में सामने आया, जहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर जब पुलिस ने कार्रवाई करनी चाही, तो उन पर हमला कर दिया गया। हालांकि बाद में हालात को काबू कर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

अहमदनगर पुलिस के मुताबिक संगमनेर में एक जगह पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इस पर राज्य रिजर्व पुलिस बल की टीम वहां पर पहुंची और लोगों को घर जाने को कहा। जिस पर भीड़ में से कुछ लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया और काफी दूर तक उनका पीछा किया। बाद में उच्चाधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिनको देखकर उपद्रवी भाग गए। पुलिस ने इस घटना में 5 नामजत आरोपियों समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, हालांकि सभी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *