सड़क दुर्घटना में साले की मौत, जीजा घायल

20

धमतरी। जीजा और साल बाइक में सवार होकर घुमने निकले थे कि ग्राम गट्टासिल्ली के पास बाइक अनियंत्रिक होकर पत्थर से टकराया और साले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हैं। सूने मार्ग होने के कारण घायल रातभर घटना स्थल पर तड़पते रहे, सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल जीजा को अस्पताल में भर्ती करवाया।
केरेगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमापारा धमतरी निवासी शिवा यादव 22 वर्ष अपने जीजा डोमेश्वर यादव 32 निवासी ग्राम नर्मदा गुरुर के साथ अपने मोटरसाइकिल में गुरुवार की रात घूमने के लिए निकले थे, तभी गट्टासिल्ली मार्ग में बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई और शिवा पर बाइक गिर गया और वह उसमें दब गया जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक शिवा पीओपी का कार्य करता हैं। जबकि डोमेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना रात नौ बजे की है। सुनसान मार्ग होने के कारण लोगों की नजर नहीं पड?े के कारण रातभर मृतक और घायल मौके पर ही पड़े रहे। सुबह जब राहगीरों की नजर दोनों पर पड़ी, तब केरेगांव थाना को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल डोमेश्वर यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी ले गई,जहां उनकी स्थिति गंभीर है। वहीं, मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनो को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *