लॉकडाउन में दुकान बंद कराने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला 

मधुबनी                                    
लॉकडाउन में दुकान बंद कराने गए पुलिस दल पर जानलेवा हमला किया गया। दो चौकीदार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना मधुबनी जिले के आरएस ओपी थाना क्षेत्र के दीप गांव की है।  बुधवार शाम लगभग 3 बजे जब पुलिस बल ने दीप पहुंच कर कपड़े की दुकान को बंद करने को कहा तो उस दुकानदार और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। 

ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार के स्वयं के आवेदन पर कपड़ा दुकानदार मो अली सहित उनके पारिवारिक सदस्यों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।  प्राथमिकी में एपिडेमिक एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत 12 धाराएं लगाई गई है। लखनौर बीडीओ और पुलिस बल सुबह 10:30 बजे से थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए दुकान बंद कराने की अभियान शुरू की। पुलिस बल लगभग 3 बजे दीप गांव पहुंची। थानाध्यक्ष और बीडीओ पीछे ही थे। 

उस वक्त मो अली का कपड़ा दुकान खुला था। उसे चौकीदार ने जब दुकान बंद करने के लिए कहा तो दुकानदार के साथ उनके पुत्र, पत्नी और पिता सभी लोग पुलिस पर हमला बोल दिया। दर्ज प्राथमिकी अनुसार पुलिस पर जान मारने की नीयत से हरवे हथियार और पत्थर से वार किया गया। गाली गलौज भी की गई। तब तक थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। प्राथमिकी में एसएचओ ने बताया है कि एक चौकीदार को हमारे सामने गोली मारने की धमकी दी गई। एक दूसरा चौकीदार के गले में गमछा दबाया गया, जिससे वह बेहोश हो गया था। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *