आसाराम की तबीयत और बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखा गया

नई दिल्ली
बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे कथित धर्मगुरु आसाराम बापू की तबियत कोरोना संक्रमित होने के बाद बिगड़ गई है। जोधपुर में एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराने के बाद उन्हें अब वेंटिलेटर पर भेज दिया गया है। बता दें कि आसाराम बापू, 16 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल गए थे, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भेज दिया गया था।

सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद बुधवार रात आसाराम को अस्पताल ले जाया गया। सूत्र ने बताया, "उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।" COVID-19 परीक्षण के लिए अन्य कैदियों के साथ उनके नमूने लिए गए, जिसमें उनका परिणाम सकारात्मक आया। जेल के एक अधिकारी ने कथित तौर पर खुलासा किया है कि 80 वर्षीय आसाराम ने बेचैनी की शिकायत की थी और जब वे उन्हें अस्पताल ले गए तो उनका ऑक्सीजन स्तर बेहद कम था। अधिकारी ने कहा, "बुधवार की रात, बुखार और सांस की शिकायत के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। हमने उन्हें रात में ही  अस्पताल पहुंचाया।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *