सेंसेक्स में बहार 49 हजार के पार खुला बाजार

मुंबई
सकारात्मक वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 338.14 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 49287.90 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 106.60 अंक यानी 0.72 फीसदी के उछाल के साथ 14831.40 के स्तर पर खुला। आज 1155 शेयरों में तेजी आई, 272 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 63 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 फीसदी बढ़ा था।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एम एंड एम, डॉक्टर रेड्डी, एसबीआई, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, सन फार्मा, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, आईटीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, टेक, महिंद्रा, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.04 बजे सेंसेक्स 184.58 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 49134.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 76.10 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 14800.90 के स्तर पर था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *