संकट के समय संजीवनी का काम करेगी किसानों के लिए राशि: मंत्री पटेल

 भोपाल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने बताया है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 7 मई को 1500 करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान किसानों के खातें में अंतरित करने जा रहे हैं। आपदा के समय मे यह राशि किसानों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार मानते हुए धन्यवाद दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *