दिल्ली को मिली 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन केजरीवाल ने pm का आभार व्यक्त किया

दिल्ली

 दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों से ऑक्सीजन की कमी को लेकर कई शिकायतें सामने आयी थी. हालांकि, अब दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी संबंधी समस्याएं दूरी होती दिख रही है. इस बात की पुष्टि खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहली बार 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन दिल्ली को देने पर धन्यवाद कहा है. साथ ही यह उन्होंने यह भी अपील की है कि कम से कम इतनी ऑक्सीजन दिल्ली को रोजाना जरूर दिलवाई जाए.

वहीं, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में भी दिल्ली की ओर से 700 मीट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए केंद्र को धन्यवाद कहा गया था. इस बीच अब दिल्ली के सीमए केजरीवाल की ओर से पीएम मोदी को इस संबंध में अभार जताते हुए लिखी हुई चिट्ठी सामने आई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है, दिल्ली की खपत 700 टन प्रतिदिन है. हम लगातार केंद्र सरकार से प्रार्थना कर रहे थे कि इतनी ऑक्‍सीजन हमें दी जाए. कल पहली बार दिल्ली को 730 टन ऑक्‍सीजन मिली है. उन्‍होंने लिखा, मैं दिल्ली के लोगों की तरफ से दिल से आपका आभार व्यक्त करता हूं. आपसे निवेदन है कि कम से कम इतनी ऑक्‍सीजन दिल्ली को रोज जरूर दिलवाई जाए और इसमें कोई कटौती न की जाए. पूरी दिल्ली इसके लिए आपकी आभारी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *