हवा की रफ्तार घटने से फिर 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा

भोपाल
राजधानी में पिछले दो दिनों से मौसम के मिजाज फिर सख्त होने लगे हैं। हवा की रफ्तार भी बढ़कर 16 किमी. प्रतिघंटे के आसपास तक आ गई। इसके चलते भोपाल शहर में दिन का पारा 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है। आज भी तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी मौसम के तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। तेज धूप चटकने एवं हवा की रफ्तार धीमी होने के चलते तापमान में इजाफा हो रहा है। राजधानी में पिछले दिन पारा 41 डिग्री के पार जा चुका है। जबकि इसके तीन चार दिन पहले तक तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट के साथ 35 डिग्री करीब आ गया था। यह बदलाव अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। वहीं, रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र क े मुताबिक राजधानी के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। इस सीजन में अब तक 5 बार पारा 41 डिग्री के पार जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा तापमान अप्रैल महीने में 43 डिग्री के करीब रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *