वोरा ने केंद्रीय खाद्य मंत्री को लिखा पत्र, वेयरहाउसिंग कर्मचारियों को भी दें फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा

रायपुर
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर राज्य एवं केंद्रीय भंडारगृह निगम के कर्मचारी व अधिकारियों को भी फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल रखते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण का लाभ दिलवाने की मांग की है।

वोरा ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में अधिकांश राज्य कोरोना के द्वितीय प्रकोप से ग्रसित हैं एवं लॉक डाउन का सामना कर रहे हैं। इस दौरान गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों तक अनाज उपलब्ध करवाने से लेकर सुरक्षित भंडारण की जिम्मेदारी भंडारगृह निगम के कर्मचारियों पर है जिसका वे बखूबी निर्वहन भी कर रहे हैं। उन्हें भी फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में रखते हुए टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करवाने की दिशा में ठोस पहल की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *