यूपी में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार 

 लखनऊ 
पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। शुक्रवार को हवाएं चलने के साथ बूंदाबादी की संभावना है। यह स्थिति दो-तीन दिन तक बनी रह सकती है। वहीं, बुधवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही जिससे तापमान में 3.4 डिग्री की कमी आई है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

लखनऊ में मंगलवार को दिन का पारा सामान्य सामान्य हो गया था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था जिससे लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा लेकिन बुधवार को 3.4 डिग्री की गिरावट हो गई। इस दिन अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री पहुंच गया। उधर रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य होते हुए 23.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

एक दिन पहले यह 22.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर बूंदाबादी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *