निजी स्वास्थ्य संस्थाएँ घोषित पैकेज के अनुसार करें कोरोना का इलाज – मुख्य सचिव

 भोपाल

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने कहा है कि प्रदेश में विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा कोविड-19 का इलाज किया जा रहा है। इन अस्पतालों द्वारा चिकित्सा पर होने वाले व्यय के स्वत: घोषित पैकेजेस राज्य शासन के पोर्टल http:/sarthak.nhmmp.gov.in/covid में प्रदर्शित हैं। निजी अस्पतालों से अपेक्षा है कि वह इन पैकेजेस के अनुरूप मरीजों की बिलिंग करें।

मुख्य सचिव बैंस ने बताया है कि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर उसकी जाँच करने तथा आवश्यक समाधान करने के लिये एक समिति गठित की गयी है। समिति में प्रमुख सचिव संजय दुबे, प्रतीक हजेला और सचिव संजय गोयल को शामिल किया गया है। समिति इस संबंध में शिकायतें प्राप्त करने, उनकी जाँच करने एवं यथोचित कार्यवाहियाँ करने की सम्पूर्ण व्यवस्था करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *