खाना बना रही महिला के सीने में  बेखौफ अपराधी ने मारी गोली, मौके पर मौत

सीवान  
बुधवार की शाम करीब 8 बजे अपने घर में खाना बना रही महिला को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। अपराधियों ने महिला के सीने में गोली मारी थी। मृतका धर्मेन्द्र पंडित की पत्नी सरस्वती देवी है। वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के बाल बिखरे थे और नाक से खून भी निकल रहा था। साथ ही आसपास में समान भी बिखरे पड़े थे। इससे पुलिस को इस बात का संदेह है कि गोली मारने से पहले खूनी व महिला के बीच हाथापाई हुई होगी। इस दौरान महिला ने खूनी से बचने का प्रयास किया है।  पुलिस ने छानबीन में पाया कि घटना के समय महिला खाना बना रही थी। कारण, घर में गुथा हुआ आटा व अधजली सब्जी चूल्हा के पास पड़ी थी। 

हालांकि पुलिस घटना के कारणों पर अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले से पर्दा हट पायेगा। वहीं पुलिस अपराधियों की धड़पकड़ के लिए घटना से सम्बंधित सभी पहलुओं को बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *