एम्स की नर्स ने फर्ज के लिए छोड़ दिया दादी का अंतिम संस्कार  

नई दिल्ली 
फर्ज हमेशा रिश्ते-नातों से ऊपर होता है, इस बात को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की एक नर्स राखी जॉन ने सच साबित कर दिखाया है। एम्स की नर्सिंग अधिकारी राखी जॉन को रविवार दोपहर केरल में रहने वाले उनके परिवार का फोन आया कि उनकी दादी का कोरोना से निधन हो गया है। इस खबर से राखी बुरी तरह टूट गईं, लेकिन कुछ घंटों बाद राखी ने फिर से खुद को संभाला और अस्पताल के कोविड वार्ड को सूचना दी और उस दिन अपनी ड्यूटी से छुट्टी ले ली।

32 वर्षीय नर्स राखी ने बताया कि उन्होंने एक साल की उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था और तब से दादी ने ही उनकी परवरिश की थी। “मैं उन्हें अम्मा कहकर बुलाती थी। वह मेरे लिए मां से बढ़कर थीं। उनके निधन की खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया। अम्मा के निधन से मैं खुद को असहाय और अनाथ महसूस कर रहा थी। मेरे पति ने मुझे छुट्टी लेकर घर जाने को कहा, लेकिन मुझे पता था कि कोविड के मानदंडों के कारण मुझे उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, यहां मुझ पर बहुत सारे मरीजों की जिम्मेदारी हैं। अगर मैं उनकी जान बचा पाती हूं, तो यह अम्मा को मेरी श्रद्धांजलि होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *