2 खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद बरत रहे हैं सावधानियां

 नई दिल्ली 
कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने बताया कि केकेआर के दो खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद टीम फ्रेंचाइजी क्या सावधानिया बरत रही हैं। केकेआर को दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वाॉरियर की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाला मैच स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से तीन कोविड 19 के मामले सामने आए। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ियों अमित मिश्रा और ऋद्धिमान साहा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस वजह से आईपीएल 2021 को स्थगित करना पड़ा है।

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने बताया कि दो खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद सभी खिलाड़ियों को अलग रहने को कहा गया है। खिलाड़ियों को कठिन क्वारंटाइन में रखा गया है। स्टॉफ से उनका संपर्क ना हो सके। इसके लिए नॉक एंड ड्रॉप सर्विस शुरू की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *