सुश्री ठाकुर ने किया पत्रकार प्रभु जोशी के निधन पर शोक व्यक्त

 भोपाल

संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने इंदौर के प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और पत्रकार  प्रभु जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुश्री ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

प्रभु जोशी के व्यक्तित्व में एक चित्रकार, कहानीकार, संपादक और टेली फिल्म निर्माता समाहित था। उन्हें भारत भवन का चित्रकला और मध्यप्रदेश साहित्य परिषद का कथा-कहानी के लिए अखिल भारतीय सम्मान भी प्राप्त हुआ। साहित्य के लिए उन्हें मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा गजानन माधव मुक्तिबोध फैलोशिप दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *