लॉकडाउन में भूखे-प्‍यासे पशुओं को खाना खि‍ला रही लखनऊ पुलिस, कहा- ये भी हमारे म‍ित्र और बंधु हैं

लखनऊ
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश में कर्फ्यू लागू है। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं की छूट है। लोगों के बेवजह घरों से बाहर न‍िकलने पर पाबंदी है। कर्फ्यू के दौरान आवारा जानवर भी भूखे प्‍यासे हैं। ऐसे में लखनऊ पुलिस ने इन आवारा पशुओं को खाना खिलाने की सराहनीय पहल की है। मंगलवार को भी पुलिस ने राजधानी में आवारा पशुओं को खाना और फल खिलाए। सेंट्रल लखनऊ के एडीसीपी ने बताया, "प्रकृति में पशु-पक्षी हमारे मित्र और बंधु हैं, हमें उनकी भी सेवा करनी चाहिए।" 

यूपी में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बता दें, उत्तर प्रदेश में सोमवार को एक द‍िन में कोरोना संक्रमण के 29,192 नए मामले सामने आए। वहीं, इस दौरान डिस्चार्ज लोगों की संख्या 38,687 है। इसके साथ ही संक्रमण से 288 लोगों की मृत्यु हो गई। रव‍िवार को प्रदेश में 2,29,440 सैंपल की जांच हुई है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा, 'प्रदेश में वैक्सीन का कार्य चल रहा है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन हो रहा है। अब तक कुल मिलाकर 1,03,57,498 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है और 23,76,640 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है।'
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *