PM के नए घर पर 13 हजार करोड़ खर्च करने के बजाए लोगों की जान बचाने पर ध्यान दे सरकार: प्रियंका गांधी 

नई द‍िल्‍ली
कोरोना की दूसरी लहर के बीच मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी सेंट्र्ल विस्टा प्रोजेक्ट को आवश्यक सेवाओं के तहत रखा है। पर्यावरण मंत्रालय ने भी निर्माण को लेकर सारी मंजूरी दे दी है। लॉकडाउन की पाबंदियों के दौरान भी इसका काम जारी है। विपक्षी दलों के नेता इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर न‍िशाना साधा है। प्रियंका ने सेंट्रल विस्टा प्रॉजेक्ट पर बात करते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर पीएम मोदी के लिए नया घर बनाने के बजाए अगर ये पैसा मरीजों पर खर्च किया जाए तो ना जाने कितनी जाने बच जाएंगी। 

प्रियंका गांधी ने सेंट्रल विस्टा को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश कोरोना से जूझ रहा है। अस्पतालों में बेड नहीं हैं, ऑक्सीजन की भारी कमी है, दवाएं और वैक्सीन लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही और ऐसे में सरकार इन बातों पर ध्यान देने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए घर को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। प्रियंका ने ट्वीट किया, ''जब देश के लोग ऑक्सीजन, वैक्सीन, हॉस्पिटल बेड, दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं तब सरकार 13000 करोड़ से पीएम का नया घर बनवाने की बजाए सारे संसाधन लोगों की जान बचाने के काम में डाले तो बेहतर होगा। इस तरह के खर्चों से पब्लिक को मैसेज जाता है कि सरकार की प्राथमिकताएं किसी और दिशा में हैं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *