निगम 1.30 करोड़ की लागत से लगाएगा आॅक्सीजन प्लांट

भोपाल
नगर निगम भोपाल करीब एक करोड तीस लाख रुपए की लागत से अपना आॅक्सीजन प्लांट स्थापित करेगा। जवाहर चौक स्थित बस डिपो की खाली जमीन पर प्लांट तैयार होगा। प्लांट से हर घंटे में एक हजार सिलेंडर भरे जाएंगे। एक दिन में 24 हजार सिलेंडर भरे जा सकेंगे। नगर निगम दो माह में प्लांट तैयार कर लेगा। कोरोना संक्रमण के लिए प्राणवायु की ज्यादा जरुरत होती है। इसलिए नगर निगम ने अस्पतालों में आॅक्सीजन सप्लाई का मैनेजमेंट संभाल लिया है। वर्तमान स्थिति को नियंत्रित करने भोपाल में आक्सीजन की पूर्ति करने के लिएभिलाई और राउरकेला के स्टील प्लांट से आॅक्सीजन बुलाई जा रही है। इसी तरह वे आक्सीजन देते रहे तो उन्हें स्टील के उत्पादन में काफी परेशानी आ सकती है। नगर निगम को भी अपने निर्माण से जुडे कार्यों में भी अक्सीजन की जरुरत होती है, जिसकी पूर्ति भी प्लांट से होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *