सीबीएसई ने कक्षा 11वीं में प्रवेश संबंधी स्कूलों को दिए नये दिशा-निर्देश

रायपुर
कोरोना संक्रमण काल मे लगातार प्रभावित हो रही छात्रो की शिक्षा के मद्देनजर रखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 11 वी मे प्रवेश देने के लिये स्कूलो को नये दिशा निर्देश जारी किए है जिसके तहत छात्र अपने अनुसार विषयो का चयन कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। जिसके बाद बोर्ड ने शनिवार 1 मई को नई अंक निर्धारण नीति की घोषणा की थी। इसके साथ ही, बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई ने कक्षा ग्यारहवीं में स्ट्रीम सिस्टम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स आदि) को हटाने का निर्णय लिया है। साथ ही बोर्ड ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे कक्षा ग्यारहवीं में विभिन्न प्रकार के स्ट्रीम सिस्टम से बचें और विद्यार्थियों को उनकी रुचि और पसंद के हिसाब से विषयों का समूह चुनने की छूट दी जाए। यानी अब विद्यार्थी गणित के साथ भूगोल, राजनीतिक विज्ञान आदि चुन सकते हैं। वहीं जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं में स्टैंडर्ड मैथेमैटिक्स विषय लिया था, वे 11वीं कक्षा में भी मैथ्स ले सकेंगे। अधिसूचना के मुताबिक कक्षा दसवीं में फेल होने वाले विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षाओं के आयोजन तक कक्षा ग्यारहवीं में बने रहने की अनुमति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *